फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft of lakhs from the house of a teacher couple

Pilibhit News: शिक्षक दंपती के घर से लाखों की चोरी

Sat, 03 Feb 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the house of a teacher couple
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में घर पर हुई चोरी की घटना की महिला से जानकारी करती पुलिस । संवाद
पीलीभीत। नई बस्ती में शिक्षक दंपती के बंद मकान पर जाल का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत हजारों की नकदी पार कर दी। अचानक जाल की तरफ नजर पड़ने पर दंपती को अपने घर हुई घटना की जानकारी लग सकी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संदीप सिंह और उनकी पत्नी मेघा न्यूरिया क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। रोज की तरह शुक्रवार सुबह नौ बजे वह घर से निकले थे। घर पर ताला बंद था। शाम को साढ़े छह बजे जब वह घर लौटे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर की छत पर लगे जाल का ताला तोड़ दिया था। इसके बाद चोर जाल से ही नीचे उतर आए।
विज्ञापन

चोरों ने नीचे आकर बड़े आराम से कमरे की अलमारी और अन्य सामान की तलाशी ली। चोर दस हजार रुपये की नकदी समेत पांच लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो एसएसआई सुनगढ़ी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। संदीप के पिता देवेंद्र भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। पुलिस को शक है कि चोरी की घटना में आसपास का कोई युवक भी शामिल है। जिसने पूरे घटनाक्रम को लेकर पहले रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed