फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft of cash, laptop, DVR by masking up in gas agency

Pilibhit News: गैस एजेंसी में नकब लगाकर नकदी, लैपटॉप, डीवीआर चोरी

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash, laptop, DVR by masking up in gas agency
चोरों ने गांव जोगराजपुर की गैस एजेंसी में लगाया नकब, काउंटर की दराज को खोला ।
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर में गैस एजेंसी कार्यालय में चोरों ने नकब लगाकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

घटना रविवार रात की है। गांव भगवंतापुर निवासी संजीव कुमार राठौर के नाम जोगराजपुर में गैस एजेंसी है। गैस एजेंसी की देखरेख अरविंद पांडेय और नगर निवासी पवन यादव करते हैं। अरविंद ने बताया कि रविवार को चोरों ने एजेंसी कार्यालय के समीप गन्ने के खेत में एजेंसी कार्यालय में नकब लगाकर प्रवेश किया। चोरों ने कार्यालय की अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ली। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी नहीं, मामला गैस एजेंसी पार्टनरों में विवाद का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed