फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft in two houses in Selha village, two arrested

सेल्हा गांव में दो घरों में चोरी, दो गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses in Selha village, two arrested
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के सेल्हा गांव में सोमवार रात दो घरों में घुसकर तीन मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दो आरोपियों को पकड़ा है। चोरी किए तीनों मोबाइल बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

सेल्हा गांव निवासी अजीत विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे आहट होने पर परिजन जाग गए। इस पर घर के छोर पर खड़े गांव निवासी सत्यजीत अधिकारी और सुजन घोष को पहचान लिया। दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। शोर- शराबे पर अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। जानकारी हुई कि गांव के ही हरीकांत के भी दो मोबाइल चोरी हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार को एसआई रोहित कुमार ने आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास के चोरी किए तीन मोबाइल भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि चोरी के आरोपियों के पास के मोबाइल बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed