{"_id":"67a5b6d888a437438001f126","slug":"theft-in-shop-near-the-police-station-in-pilibhit-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: थाने के करीब दुकान में चोरी, 70 हजार नकदी समेत नोटों के हार समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: थाने के करीब दुकान में चोरी, 70 हजार नकदी समेत नोटों के हार समेट ले गए चोर
Fri, 07 Feb 2025 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:01 PM IST
सार
जहानाबाद में चोर थाने से चंद कदमों की दूरी पर दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
दुकान की छत पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे में बृहस्पतिवार रात चोरों ने चोरी की वारदात अंजाम दिया। चोर थाने से चंद कदमों की दूरी पर जनरल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
जहानाबाद थाने के समीप हनुमान मंदिर के पड़ोस वाली गली में प्रदीप कुमार की जनरल स्टोर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोर छत के रास्ते दो मंजिला दुकान में दाखिल हुए। खिड़की का लॉक तोड़कर घुसे। 70 हजार रुपये, 80 हजार रुपये के नोट से बने हार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दुकान स्वामी को सुबह घटना का पता चला। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शादी समारोह में पहनाए जाने वाले नोटों के हार बनाने का काम करते हैं। हार बनाने के लिए नकदी दुकान में रखते हैं।
विज्ञापन