{"_id":"6ab985c90d332cfe8e083e74","slug":"farmer-dies-after-being-electrocuted-by-a-live-handpump-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169803-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हैंडपंप में आ रहे करंट से झुलसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हैंडपंप में आ रहे करंट से झुलसकर किसान की मौत
विज्ञापन
पानी भरते समय हुआ हादसा, गांव कंगाखेड़ा के थे निवासी
पूरनपुर। पशु को पिलाने के लिए हैंडपंप से पानी भरते समय करंट से झुलसकर गांव कंजाखेड़ा के किसान मुन्नू सिंह (58) की हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में सीएचसी लाए गए मुन्नू सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
यह हादसा रविवार सुबह हुआ है। गांव कंजाखेड़ा के विजयपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता मुन्नू सिंह माधोटांडा थाना के गांव अर्जुनपुर के सुच्चा सिंह के यहां नौकरी करते थे। सुच्चा सिंह का परिवार कई दिनों से धार्मिक स्थल गया है। रविवार को उसके पिता सुबह करीब साढ़े सात बजे सुच्चा सिंह के फार्म पर गए थे। फार्म पर हैंडपंप में मोटर लगी है। भैंस को पिलाने को हैंडपंप से पानी भरते समय हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। उसके बाद उनकी मौत हो गई।
विजयपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सुच्चा सिंह के पड़ोसी राजू ने फोन पर दी। तब मौके पर पहुंचकर पिता को सीएचसी ले गए थे। संवाद
-- -- -- -- -- --