{"_id":"6ab985b9c07c3315d3087700","slug":"mbbs-student-dies-of-fever-infection-suspected-inquiry-ordered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-169801-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बुखार से गई एमबीबीएस छात्र की जान, संक्रमण का अंदेशा, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बुखार से गई एमबीबीएस छात्र की जान, संक्रमण का अंदेशा, जांच के आदेश
विज्ञापन
छात्र अमन का फाइल फोटो।
बीसलपुर। क्षेत्र में बुखार के चलते एक एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। बताते हैं कि शुक्रवार को उसको तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया, लेकिन हालत सुधार नहीं होने के चलते परिजन पीड़ित छात्र को बरेली ले गए। यहां निजी अस्पताल में छात्र ने दम तोड़ दिया। पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।
बरसात के इन दिनों संचारी रोगों को खतरा तेजी से बढ़ गया है। वहीं, समय रहते विभाग की उदासीनता जारी है। तहसील बीसलपुर क्षेत्र करनपुर लायकराम गांव निवासी परिजनों के अनुसार, 21 वर्षीय अमन शर्मा को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। शुक्रवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बावजूद हालत में सुधार न होने पर परिजन शनिवार सुबह उसे बरेली मार्ग स्थित दूसरे निजी अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान शनिवार दोपहर अमन ने दम तोड़ दिया।
बुखार के बीच दो ही दिन में हुई छात्र की मौत से परिजन बदहवास हैं। हालांकि अमन की मौत किस बीमारी या संक्रमण के कारण हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। तेज बुखार के बाद मौत होने से मामला संदिग्ध बुखार से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि अमन को बुखार के अलावा कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
नीट पास कर इसी साल लिया था एमबीबीएस में दाखिला
अमन ने इसी वर्ष नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर देहरादून के एक कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह माता-पिता का इकलौता था। पिता राजीव शर्मा, मां नीलम देवी और बहन अंशु देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। शनिवार शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बीसलपुर में छात्र की बुखार से मौत का मामला जानकारी में है। सीएचसी अधीक्षक को परिजनों से बातचीत कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पर समस्या है। वहां डॉक्टरों की टीम भेजकर लोगों का इलाज कराया जाएगा।
- डॉ बीसी पंत, सीएमओ