{"_id":"66cfac314727f8786b0cbc54","slug":"the-youth-was-murdered-to-grab-the-money-from-the-sale-of-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121616-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन बिक्री की धनराशि हड़पने को की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन बिक्री की धनराशि हड़पने को की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
पूरनपुर। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव सिमरिया निवासी पांच लोगों सहित सात के खिलाफ हत्या करने और कार्रवाई पर जान से मारने देने की रिपोर्ट दर्ज की है। बिक्री की गई जमीन की धनराशि हड़पने के लिए गांव सिमरिया निवासी राजू की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए अगले दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
घटना दो दिसंबर 2023 की है। राजू के ससुर जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर निवासी कश्मीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके दामाद गांव सिमरिया निवासी राजू ने अपनी जमीन की बिक्री की थी। जिसकी धनराशि हड़पने के लिए गांव निवासी अवतार सिंह, अवतार सिंह की पत्नी रानी, बिल्लू सिंह, बिल्लू की पत्नी पाल कौर, गांव निवासी परमजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर, माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी परमजीत सिंह ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ राजू पर एक राय होकर हमला कर दो दिसंबर को हत्या कर दी।
आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए उसका अगले दिन अंतिम संस्कार कर दिया। कार्रवाई पर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कश्मीर सिंह की ओर से अवतार सिंह, रानी, बिल्लू, पाल कौर, परमजीत कौर, परमजीत सिंह और उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।