{"_id":"6754a6222cc1bd53e3052564","slug":"the-youth-alleged-that-he-was-being-robbed-of-money-and-being-fed-poisonous-substance-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126877-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक ने लगाया रुपये छीनने और विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक ने लगाया रुपये छीनने और विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक युवक को कहासुनी के विवाद पर शनिवार को मोहल्ले के दो लोगों ने पीट दिया। घायल ने पुलिस में तहरीर देकर हमलावरों पर रुपये छीनने और विषाक्त पदार्थ खिलाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला केवल कहासुनी होने का पाया है।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी अमित कुमार ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक से रामलीला मैदान में कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर शनिवार की सुबह विवाद बढ़ने पर युवक ने मोहल्ले में ही रह रहे अपने करीबी रिश्तेदार को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने अमित कुमार को मारापीटा और उसकी जेब में रखे 6500 रुपये छीन लिए। उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया।
अमित कुमार ने कोतवाली में दोनों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रामलीला मैदान में जाकर लोगों से इस बारे में पूछताछ की है। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला केवल कहासुनी का पाया गया है। रुपये छीनने और विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप पूरी तरह निराधार है।