{"_id":"688fa2f6d35493411d0d424f","slug":"the-young-man-fabricated-a-kidnapping-story-to-redeem-a-pledged-ring-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141103-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गिरवी अंगूठी छुड़ाने के लिए युवक ने गढ़ी अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गिरवी अंगूठी छुड़ाने के लिए युवक ने गढ़ी अपहरण की कहानी
विज्ञापन
पूरनपुर। युवक ने एक साल पहले गिरवी रखी सोने की अंगूठी छुड़वाने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने युवक को खटीमा बस स्टैंड के समीप बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी शिवम शनिवार को घर से आधार कार्ड सही कराने पूरनपुर बीएसएनएल एक्सचेंज के आधार सेंटर जाने की जानकारी देकर निकला था। करीब दो घंटे बाद उसने फिरौती के लिए अपने अपहरण की कहानी गढ़ ली।
बस से उत्तराखंड के खटीमा कस्बा में पहुंच गया। वहां से उसने परिजन को फोन कर रोते हुए फिरौती के लिए अपने अपहरण की बात कही। बताया कि बीएसएनएल एक्सचेंज से निकलते ही कार सवार आठ बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। कार में डालकर कुछ नशीला पदार्थ दे दिया। उसने परिजन से बदमाशों की ओर से 50 हजार रुपये मांगने और रुपये न मिलने पर हत्या करने की धमकी दिए जाने की जानकारी दी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाल सतेंद्र सिंह और एसओजी युवक का मोबाइल सर्विलांस से तलाश करती हुई खटीमा पहुंची। खटीमा के बस स्टैंड पर उसे सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल ने बताया कि शिवम ने करीब एक साल पहले अपनी सोने की अंगूठी 30 हजार रुपये में गिरवी डाल दी थी, जिसे छुड़ाने के लिए उसने यह कहानी गढ़ी।
शिवम के पिता का कहना है कि अपहरण की बात ने उन्हें चिंता में डाल दिया था। उसके मिलने के बाद गिरवी पड़ी अंंगूठी छुड़ाने के लिए उसने अपहरण की कहानी गढ़ी, इसका पता लगा है।