{"_id":"68053220409dc42c5909e0d8","slug":"the-woman-was-thrown-out-of-the-house-the-husband-got-married-again-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134479-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला को घर से निकाला, पति ने कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला को घर से निकाला, पति ने कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दो पुत्रियों के साथ घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि इसके बाद पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के शाही गांव निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो मई 2014 को उसकी शादी बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी राहुल देव उर्फ विनोद के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया। मगर ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
आरोप है कि पति के अलावा ससुर टीकाराम, सास रीना देवी अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उसके दो पुत्रियां भी हैं। आरोप है कि सात माह पूर्व आरोपियों ने विवाहिता को दो पुत्रियों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। 25 मार्च 2025 को उसे जानकारी हुई कि पति ने हिमानी नाम की युवती के साथ दूसरी शादी कर ली। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।