फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman gave birth to a girl on the road

सड़क पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Sun, 22 Nov 2015 10:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 22 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The woman gave birth to a girl on the road
महिला अस्पताल से रिक्शे पर सवार होकर जा रही एक गर्भवती महिला का सड़क पर
विज्ञापन
प्रसव हो गया। आनन फानन में महिला को महिला अस्पताल ले जाया गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला भूतप्रेत का साया होने की बात कहकर लेबर रूम से भाग निकली थी।

जहानाबाद के गांव सेमरखेड़ा निवासी आबिद हुसैन की पत्नी गुलशन को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह सीएचसी जहानाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टर न होने की बात कहकर उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिवार की महिलाओं ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस बीच महिला का पति आबिद हुसैन भी अस्पताल आ पहुंचा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद खुद पर भूत प्रेत का साया होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच महिला को लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया।

वहां पर महिला बाहर जाने की जिद पर अड़ी रही। शोर शराबा होने पर मौजूद डॉक्टर ने महिला के परिवार वालों को बुलाकर उसे शांत कराने को कहा। इस बीच महिला लेबर रूम से बाहर भाग निकली। बाद में परिवार की महिलाएं गुलशन को रिक्शे पर लेकर चल दी।

रिक्शा अस्पताल गेट के बाहर निकला था कि महिला अचानक गिर पड़ी और उसने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। मौजूद महिलाओं ने किसी तरह गुलशन व उसकी नवजात बच्ची को संभाला और महिला अस्पताल ले आई।

दुबारा भी वहां पहुंचकर महिला शोर शराबा करती रही। महिला अस्पताल की चिकित्सक संतोष राना ने बताया कि महिला सुबह से हंगामा कर रही थी। दोपहर में महिला लेबर रूम से चली गई। उसे दुबारा भर्ती कर इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed