फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The wedding took place in a ceremony, but the gifts were not received even after 15 days

Pilibhit News: समारोह में हो गई शादी, 15 दिन बाद भी नहीं मिले उपहार

Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The wedding took place in a ceremony, but the gifts were not received even after 15 days
पीलीभीत। सामूहिक शादी समारोह में विवाह बंधन में बंधने वालेे 128 जोड़ों (पति-पत्नी) को अब तक उपहार नहीं मिला है। उपहार में मिलने वाला सामान पाने के लिए नव दंपती व उनके परिजन विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। जिम्मेदार आज-कल में वितरण की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सोमवार को भी कुछ जोड़ों के परिजन विकास भवन पहुंचे।
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 13 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें जिले भर के करीब 1363 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। शादी समरोह में जोड़ों को काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था। किसी जोड़े को मिले सामान के बैग में दूल्हे की पगड़ी तो किसी में दुल्हन की साड़ी गायब थी।
विज्ञापन

बिछिया और अन्य सामान के लिए भी परेशान होना पड़ा था। दूल्हा-दुल्हन खाने की खाली प्लेट लेकर घूमते नजर आए थे। समारोह में करीब 128 जाेड़ों को बिछिया और अन्य उपहार नही मिल पाया था। समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदारों ने इन जोड़ों को टोकन देकर जल्द ही उपहार मुहैया कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के समय ही मिलने वाले उपहार 15 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिल सके हैं। दोपहर के समय समाज कल्याण कार्यालय के सामने बैठे बीसलपुर क्षेत्र के अनोखेलाल ने बताया कि समारोह में बेटी की शादी की थी। उपहार में मिलने वाला सामान नहीं मिला। 20 फरवरी को आए तो एक सप्ताह बाद बुलाया गया था। अभी सामग्री नहीं मिली है।

वर्जन
128 जोड़ों को उस समय उपहार नहीं दिया जा सका था। अब सामग्री आ गई है। मंगलवार को वितरण करा दिया जाएगा।
- चंद्र मोहन विश्नोई, समाज कल्याण अधिकारी
----
पेंशन की आस में हांफते पहुंचे बुजुर्ग



पीलीभीत। सोमवार की दोपहर 12:25 बजे समाज कल्याण विभाग कार्यालय के सामने कई बुजुर्ग बैठे थे। सभी वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी करने पहुंचे थे। पेंशन पटल का कार्य देखने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं था। बुजुर्ग आसमां ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पेंशन रुक गई। बैंक खाते में आधार और अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली, लेकिन पेंशन नहीं आई। यहां आने पर सही जवाब नहीं मिलता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed