फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The water level of Devha decreased after spreading panic, water entered the fields of Navkud village, erosion at Brahmachari Ghat

Pilibhit News: दहशत फैलाकर कम हुआ देवहा का जलस्तर, नावकूड़ गांव के खेतों में घुसा पानी, ब्रह्मचारी घाट पर कटान

Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The water level of Devha decreased after spreading panic, water entered the fields of Navkud village, erosion at Brahmachari Ghat
पीलीभीत। पहाड़ी पर लगातार हुई बारिश के बाद देवहा नदी में 51 हजार क्यूसेक पानी जारी होने के बाद शुक्रवार को देवहा नदी उफना गई। इससे शहर और उसके सटे निचले इलाकों के लोगों में दहशत फैल गई। नदी का पानी नावकूड़ गांव के खेतों और सड़क तक पहुंच गया। इसके साथ ही नदी ने शहर के ब्रह्मचारी घाट पर कटान कर लोगों की चिंताएं बढ़ा दीं। सिंचाई विभाग की ओर से बचाव कार्य शुरू कराए गए। हालांकि, शुक्रवार रात से जलस्तर कम होकर 22 हजार क्यूसेक रह गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से ही देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। शुक्रवार सुबह तक 51 हजार क्यूसेक पानी पास होने जाने से नदी उफना गई। इससे प्रशासन की टीम भी अलर्ट हुई। तहसील सदर की टीम शहर और उसे सटे निचले इलाकों में भ्रमण कर लोगों को सचेत करने लगी। जलस्तर बढ़ने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई। लोगों की नदी के जलस्तर पर निगाहें टिक गई। जलस्तर बढ़ने से देवहा नदी का पानी शहर के निचले इलाकों तक तो नहीं पहुंचा, लेकिन शहर के ब्रह्मचारी घाट पर नदी का विकराल रूप जरूर देखने को मिला। यहां नदी ने गोलाई में कटान करते हुए करीब 30 फुट जमीन का भाग काट दिया। जानकारी के बाद सिंचाई विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे और कट्टे व झाड़ झक्काड़ लगवाकर बचाव कार्य शुरू कराया। इसके अलावा शहर से सटे नावकूड़ गांव की सीमा में भी नदी का पानी खेतों में जा घुसा। फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई। हालांकि शनिवार को पानी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

-----
गन्ने के खेतों में भरा पानी, घरों के नजदीक तक पहुंची देवहा
नावकूड़ गांव में नदी का असर अधिक रहा। जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी शहर से सटे नावकूड़ गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां काफी दायरे में खेतों में पानी भरने से गन्ना और अन्य फसलें जलमग्न हो गई। वहीं नदी का प्रवाह गांव निवासी डोरी लाला, रामचरन, शेर सिंह, माखन लाल, हीरा लाल, टीका राम, जय लाल, नबी अहमद, अमीर अहमद, रफीक, कासिम आदि के घरों तक पहुंच गया। इन ग्रामीणों के घरों से 20 फुट दूरी पर नदी बह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नदी की रुख आबादी की ओर होता है। बचाव के लिए सिंचाई विभाग से बाढ़ कार्य कराने की मांग की जाती है, लेकिन प्रयास सिर्फ योजना बनाने तक सीमित रहते हैं। इससे दहशत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ब्रह्मचारी घाट पर पुलिस ने लगाए बैरिकेडिंग
ब्रह्मचारी घाट क्षेत्र में शुक्रवार को जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का कटान शुरू होने की जानकारी पर काफी संख्या में शहर के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहले सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, फिर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। स्थिति को परखा। इसके बाद नदी के किनारे घूम रहे लोगों को वापस किया गया। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को रोक दिया।

------
बाढ़ के मद्देनजर लोगों ने घरों के ऊपर रखा सामान
देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी लगते शहर के बेनी चौधरी, फीलखाना समेत अन्य इलाकाें के अलावा शहर से सटे निचले इलाकों के लोग सतर्क हो गई। एहतियातन अपने जरूरी सामान को घरों के ऊपर रख दिया। हालांकि नदी का पानी आबादी तक नहीं पहुंच सका। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed