{"_id":"647b8c3f305cbfa08c00c485","slug":"the-villagers-said-all-the-work-will-be-washed-away-in-a-single-rain-pilibhit-news-c-4-1-172348-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीण बोले-एक ही बरसात में बह जाएगा सारा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीण बोले-एक ही बरसात में बह जाएगा सारा काम
विज्ञापन
नलडेंगा क्षेत्र में शारदा नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य का जायजा लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाढ़ नियंत्रण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार शनिवार को कलीनगर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के बाद बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। जानकारी लगते ही ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता की डीएम से शिकायत की। कहा कि लापरवाही के चलते कार्य आने वाले बरसात में ही बह जाएगा। डीएम ने सुधार के साथ गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
कलीनगर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव नगरिया खुर्द कला और नलडेंगा में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं। पूर्व वर्षों ने शारदा नदी ने इन इलाकों में कृषि फसलों के साथ महत्वपूर्ण बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को भी काफी नुकसान पहुंचाया था। इस बार नदी के खतरे से क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए शारदा सागर खंड की ओर से नलडेंगा और बाढ़ खंड की ओर से नगरिया खुर्द कला गांव की सीमा में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं।
पत्थर की ठोकरों के साथ अन्य कार्य भी कराए जा रहा है, लेकिन ग्रामीण कार्य से संतुष्ट नहीं हैं। मानक को ताक पर रखकर कार्य कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायत की थी। शनिवार को तहसील दिवस के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, दोनों डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं के साथ बाढ़ नियंत्रण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
भनक लगते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्य में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की। इसपर डीएम ने मौजूद अभियंताओं को कार्यों में सुधार के निर्देश दिए। कहां कि समय से कार्य को गंभीरता के साथ पूरा किया जाए।