{"_id":"61c0d4fa6bcb904cc741dfb9","slug":"the-victim-who-went-to-file-a-report-of-assault-died-during-medical-pilibhit-news-bly469910283","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने गए पीड़ित की मेडिकल के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने गए पीड़ित की मेडिकल के दौरान मौत
विज्ञापन
बिलसंडा के गांव पसगवां में हत्या के बाद अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा/पीलीभीत। गांव पसगवां में कुछ दिन पहले हुए मामूली विवाद के चलते तीन लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। परिवार वालों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर धड़पकड़ शुरू कर दी थी। देर शाम तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना बिलसंडा के गांव पसगवां निवासी छोटे लाल ने बताया कि बड़े भाई 40 वर्षीय बृजेश राजपूत का गांव के ही गोकिल, वीपी सिंह और महिप सिंह से कुछ दिन पहले मामूली विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया। मगर रविवार को शाम चार बजे हमूपुरा चौराहे के पास गाली-गलौज करने लगे। लाठी डंडों, लात घूंसों से बेरहमी से पिटाई की थी। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और घर ले गए। सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मारपीट में आई चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ 302, 323, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए और देर रात तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पसगवां गांव में मारपीट का मामला बिलसंडा थाने पहुंचा था। एनसीआर दर्ज कराने के बाद मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां बृजेश की मौत हो गई। हत्या की धाराएं बढ़ाकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी