फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The under construction gate of the ashram was demolished

Pilibhit News: ढहाया आश्रम का निर्माणाधीन गेट

Wed, 27 Nov 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The under construction gate of the ashram was demolished
पीलीभीत शहर से सटे टनकपुर हाईवे पर विरोध को लेकर एकत्र लोग।संवाद
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे के किनारे सुक्कोत क्रिश्चियन आश्रम (ईसाई आश्रम) के गेट के निर्माण पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि गेट की आड़ में अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आश्रम पक्ष से बातचीत के बाद पुलिस ने निर्माणाधीन गेट को ढहवा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मामला शहर से सटे कोतवाली क्षेत्र के मोमिनगंज का है। टनकपुर हाईवे के निकट ईसाई समाज के लोगों का आश्रम है। आश्रम वर्ष 2018 में स्थापित किया गया था। दो दिन पूर्व आश्रम से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर एक गेट का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को इसकी जानकारी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को हुई। इस पर हिंदू जागरण मंच, आरएसएस और विद्यार्थी परिषद के हिमांशू कनौजिया, केशव, ऋषि समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट की आड़ में अवैध कब्जे का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, सुनगढ़ी प्रभारी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने आश्रम के लोगों से बातचीत की।
बातचीत के बाद गेट को ढहा देने पर सहमति बनी। बाद में जेसीबी बुलाकर पुलिस की मौजूदगी में गेट को ढहा दिया गया। गेट ढहने के बाद विरोध कर रहे पदाधिकारी वहां से चले गए।

आश्रम के प्रबंधक विनय अरविंद का कहना है कि नवंबर में भी विरोध जताया गया था। इस पर प्रशासन को कागजात दिखाए गए थे। गेट छोटा होने के कारण निर्माण कराया जा रहा था। विरोध के बाद गेट ढहाने के लिए कहा गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गेट के निर्माण को लेकर विरोध जताया गया था। इसे बातचीत के बाद ढहा दिया गया।

पीलीभीत शहर से सटे टनकपुर हाईवे पर विरोध को लेकर एकत्र लोग।संवाद

पीलीभीत शहर से सटे टनकपुर हाईवे पर विरोध को लेकर एकत्र लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed