फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tradition of Prabhatpheri started on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev

Pilibhit News: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी निकलने का क्रम शुरू

Sat, 02 Nov 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
The tradition of Prabhatpheri started on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev
श्री गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर पूरनपुर में निकली प्रभात फेरी में शामिल संगत।स्रोत:संगत
पूरनपुर। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर में प्रभातफेरी निकालने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। सुबह चार बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालु भजन, कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन

प्रभातफेरी ब्लाॅक मार्ग, स्टेशन मार्ग होते हुए स्टेशन चौराहा के समीप कस्तूरी सिंह के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां धार्मिक जत्थे ने कीर्तन किया। प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता कराया गया, प्रसाद बांटा गया। इसके बाद प्रभात फेरी स्वर्ण सिंह के आवास पहुंची। यहां भी भजन, कीर्तन हुए।
विज्ञापन

गुरु की महिमा का बखान किया गया। चाय कर लंगर चला। प्रसाद बांटा गया। प्रभात फेरी में बलजीत सिंह खैहरा, सरनजीत सिंह, जगदेव सिंह, गोविंद लाल, बलजिंदर सिंह, प्रचारक मनजिंदर सिंह मिंटू, राजविंदर सिंह, बूटा सिंह, हरपाल सिंह आदि शामिल थे। मनजिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार से शुरू हुआ प्रभात फेरी का क्रम 15 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दीवान रखा जाएगा। जिसके समापन पर 15 नवंबर को भोग पड़ेगा और दीवान सजाया जाएगा। ज्ञानी, कथा वाचक गुरु की महिला का बखान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed