फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger killed the bull in Mathna Japati

Pilibhit News: मथना जपती में बाघ ने सांड़ को मार डाला

Mon, 15 Apr 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The tiger killed the bull in Mathna Japati
- वन विभाग की टीम ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। मथना जपती क्षेत्र में बाघ की दहशत जारी है। शनिवार रात जंगल से बाहर निकले बाघ ने काॅलोनी के नजदीक पहुंचकर सांड़ को मार डाला। आबादी के निकट घटना देख ग्रामीण सहम गए। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने शव को हटाकर वहां निगरानी बढ़ा दी।
कलीनगर तहसील क्षेत्र का गांव मथना जपती पीटीआर की माला रेंज से सटे इलाके में स्थित है। पिछले कई माह से गांव की सीमा में बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। मानव वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रात बाघ गांव के निकट पहुंच गया। कोटेदार के घर के नजदीक खेत में सांड़ को मार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बाघ आगे निकल गया। रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। इससे खेतों की ओर जाने से भी डर लग रहा है। रेंजर आरके सिंह ने बताया क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सामाजिक वानिकी की टीम भी क्षेत्र में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed