फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team returned to the records, the hospital owner summoned

अभिलेख लेकर टीम लौटी, अस्पताल स्वामी तलब

Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के नाम बैंक खाते खुलवाकर उनमें धनराशि जमा करने पर शहर का एक निजी अस्पताल जांच के घेरे में आया है। देर रात तक जांच के बाद टीम बैंक और अस्पताल के अभिलेख लेकर बरेली लौट गई। इस मामले में अस्पताल स्वामी को भी बरेली तलब किया गया है। चीनी मिल रोड स्थित एक हॉस्पटिल में मंगलवार को बरेली की इनकम टैक्स जांच ब्यूरो के एडीआई संजय शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा था। इस दौरान अस्पताल स्वामी के लखनऊ में होने के चलते टीम ने रात 12 बजे के बाद तक जांच कर एक्सिस बैंक व अस्पताल से अभिलेख कब्जे में लेकर बरेली लौट गई। इस मामले में टीम ने अस्पताल स्वामी को तीन दिन के अंदर बरेली तलब किया है। सूत्रों की मानें तो नोट बंदी की घोषणा के बाद अस्पताल कर्मचारियों के करीब 15 बैंक खातों मेें मोटी रकम जमा की गई और थोड़े समय बाद कुछ खातों से धन निकासी भी की गई। एक ही बैंक के खातों और उनमें लेनदेन होने से अस्पताल इनकम टैक्स के रडार पर आ गया है। सूत्रों की मानें तो ऐसा करने वाला यह अकेला प्रतिष्ठान नहीं है। कुछ और फर्मों में भी ऐसा किया गया है लेकिन जांच की शुरूआत इस अस्पताल से हुई है। टीम के लौटने के बाद बुधवार को पूरे दिन शहर एवं आसपास क्षेत्रों में छापे की चर्चा रही और लोग छापे में क्या हुआ यह जानने को उत्सुक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed