फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team arrived to inquire about the condition of a sick woman living alone at home.

Pilibhit News: घर में अकेली रह रही बीमार महिला का हाल जानने पहुंची टीम

Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to inquire about the condition of a sick woman living alone at home.
पीलीभीत। शहर की एक काॅलोनी में घर में अकेली रह रही बीमार महिला का हाल जानने के लिए महिला कल्याण विभाग की टीम उसके घर पहुंची। टीम के सदस्यों ने महिला की काउंसलिंग की है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला लंबे समय से घर में अकेले ही रह रही है। उसकी हालत भी गंभीर है। तलाकशुदा महिला की बहन की शादी विदेश में होने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद माता-पिता भी नहीं रहे। अब वह घर में अकेली रह गई है। इसके बाद कुछ लोगों ने मदद कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ होने के बाद वह अपने घर आ गई। महिला केयर टेकर लगाकर उसकी देखभाल की जा रही थी, लेकिन कुछ समय बाद वह भी चली गई। कई-कई दिन तक भूखे रहने के कारण उसकी हालत काफी खराब है। प्रोबेशन विभाग ने इसका का संज्ञान लिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि विभाग की टीम को भेजा गया है। काउंसलिंग के बाद ही महिला के उपचार या रेस्क्यू करने का निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed