फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The teacher did not come, 152 children depended on the cook

Pilibhit News: अध्यापक आए नहीं, रसोइया के सहारे रहे 152 बच्चे

Mon, 21 Jul 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The teacher did not come, 152 children depended on the cook
बरखेड़ा। ब्लॉक बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर पट्टी में तीन दिन तक 152 बच्चे सिर्फ रसोइया के सहारे रहे। एक अध्यापक प्रशिक्षण में और दूसरा ऑनलाइन छुट्टी लेकर चला गया। जिम्मेदारों की अनदेखी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। इस अव्यवस्था पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में पिछले सप्ताह बुधवार से तीन दिन तक शिक्षण कार्य बाधित रहा। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में कुल 152 बच्चे हैं। दो शिक्षक तैनात हैं। इंचार्ज अध्यापिका ममता जायसवाल ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन करके चली गईंं।
विज्ञापन

दूसरे अध्यापक देवीदयाल विभागीय प्रशिक्षण में शामिल होने बीसलपुर गए थे। शनिवार को प्रशिक्षण से लौटे सहायक अध्यापक दीनदयाल ने बताया कि वह इंचार्ज अध्यापिका ममता जायसवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पत्राचार के माध्यम से सूचित करके गए थे। इंचार्ज अध्यापिका शनिवार को भी छुट्टी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इंचार्ज अध्यापिका को छुट्टी लेने से पहले कार्यालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए था। वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद ही उन्हें जाना चाहिए था। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। गांव के सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले बुधवार को अपराह्न साढ़े बारह बजे स्कूल बंद हो गया। रामरतन का कहना है कि अक्सर दोपहर 12 बजे स्कूल से बच्चे घरों को वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed