फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The system is faulty, the post office has not been registering for a month

Pilibhit News: सिस्टम खराब, डाकघर में एक माह से नहीं हो रही रजिस्ट्री

Tue, 16 Jul 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The system is faulty, the post office has not been registering for a month
बीसलपुर। सिस्टम खराब होने के कारण कस्बे के डाकघर में करीब एक माह से उपभोक्ता रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी सिस्टम की खामी को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री पटल के प्रभारी हरीओम गंगवार ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व सिस्टम में कोई बड़ी खराबी आ गई थी। इसके चलते सिस्टम से रजिस्ट्री होना बंद हो गई। उन्होंने अपने स्तर से सिस्टम को सही करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सारे प्रयास विफल हो गए। मुख्य डाकघर के अभिलेखों अनुसार इस एक माह की अवधि में मुख्य डाकघर से एक भी रजिस्ट्री नही हो पाई है।
विज्ञापन

रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता रजिस्ट्री कराने आते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते है। इस अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है। रजिस्ट्री न होने से विभाग को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। डाकघर के अधिकारियों ने इस बीच विभाग के पीलीभीत ओर बरेली में बैठने वाले अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क साधकर सिस्टम सही कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस बावत डाकपाल रविराज पाठक ने बताया कि उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed