फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The submission of the struggle to change the day and

दिनभर रही नोट जमा करने और बदलने की जद्दोजेहद

Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
The submission of the struggle to change the day and
दिनभर रही नोट जमा करने और बदलने की जद्दोजेहद - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पांच सौ और एक हजार के नोट जमा करने व बदलने को लेकर बैंकों में दिनभर भीड़ लगी रही। अधिकांश बैंकों में क्षमता से अधिक धनराशि जमा हुई। इससे उसे सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई। वहीं पांच सौ व एक हजार के नोट बदलने को लोग परेशान दिखे। कुछ बैंकों में चार हजार के स्थान पर मात्र एक हजार रुपये देकर ही लोगों को टकराया गया। इसको लेकर बैंक के अंदर एवं बाहर झड़प भी हुई। पुलिस को भी कई जगह बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी ओर पेट्रोल पंप पर दूसरे दिन भी भीड़ रही।
विज्ञापन

बड़े नोट बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोग धन जमा करने एवं बड़े नोट देकर 100-50 के नोट लेने को बैंक पहुंच गए। भीड़ देखते हुए बैंकों पर पुलिस भी तैनात की गई। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच में रही जबकि अन्य बैंकों में भी लाइन लगानी पड़ी। निजी क्षेत्र की बैंकों में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। 
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं में बड़े नोट बदलने को सुबह से ही भीड़ उमड़ी जो शाम तक रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। बिलसंडा, बरखेड़ा, टिकरी, चुर्रासकतपुर, नांद, अमृता खास, मधवापुर, पैनिया हिम्मत, ईंटगांव, गुलैदा, बमरोली, करेली, पहाडग़ंज, जोगीठेर आदि स्थानों पर स्थित बैंक शाखाओं में भी भीड़ रही। इधर बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा के डाकघरों में भी बड़े नोट बदलवाने वालों की दिन भर भीड़ लगी रही। डाकपाल जयसिंह सोनाल ने बताया कि बड़े नोट जमा करा लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिमिट से अधिक जमा हुई धनराशि
सभी बैंकों को धनराशि सुरक्षित रखने की एक सीमा निर्धारित रहती है लेकिन नोट बंदी के कारण एकाएक उमड़ी भीड़ के चलते बैंकों में लिमिट से कहीं अधिक धनराशि जमा हुई। हालांकि इसकी डिलीवरी के लिए भी व्यवस्था की जा रही है लेकिन बैंक प्रबंधकों के लिए इसे सुरक्षित रखने की समस्या बनी रही।
नोट बदलने वालों की रही लंबी लाइन
बैकों में अपने धन को सुरक्षित करने के लिए जहां खातों में जमा करने की होड़ लगी थी वहीं रोजमर्रा के काम चलाने के लिए लोग हजार व पांच सौ के नोट देकर 100-50 के नोट ले रहे थे।
पेट्रोल पंपों पर दूसरे दिन कम हुई भीड़
पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को भी भीड़ रही लेकिन यह बुधवार की अपेक्षा कम थी। दूसरे दिन भी पांच सौ रुपये का नोट देने वालों को खुले रुपये वापस नहीं किए गए।
एएसपी की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस
पीलीभीत। गुरुवार को सुबह से ही बैंकों में भीड़ बढ़ गई थी लेकिन पुलिस पहले से सख्त निर्देश के बाद भी नदारद रही। पुराना गंज स्थित बीओबी की शाखा में भीड़ बढ़ने पर हंगामे की सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने पुलिस की फटकार लगाई। समस्त थानों के प्रभारियों को क्षेत्र की बैंकों पर खास निगाह रखने के निर्देश दिए। बैंक परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त को बढ़ाया गया। एएसपी की फटकार के बाद बैंकों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई। 

500 व हजार के नोट से जमा करें बिजली बिल 
बिजली विभाग की ओर से लोगों को एक दिन के लिए ही सही पर सहूलियत दी गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग रणजीत चौधरी ने बताया कि 11 नवंबर को रात 12 बजे तक उपभोक्ता बिजली का बिल पांच सौ व हजार के नोट से जमा कर सकते है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed