फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The state teachers Assessment boycott

राजकीय शिक्षकों ने किया  मूल्यांकन का बहिष्कार

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The state teachers Assessment boycott
प्रदर्शन। - फोटो : pilibhit, beureu
सैकड़ों शिक्षकों का एक साथ स्थानांतरण होने के विरोध में राजकीय शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहा है। उधर, राजकीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में तमाम राजकीय शिक्षकों ने दोनों केंद्रों पर शनिवार को प्रदेश करके दो सौ शिक्षकों का स्थानांतरण मैनपुरी जिले में करने के विरोध में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में वित्तविहीन शिक्षक महासभा व माध्यमिक शिक्षक संघ भी शामिल रहा। बहिष्कार व प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सुखविंदर कौर, मंत्री आरपी गंगवार, सऊद अंसारी, जेपी कटियार, जेपी गंगवार, सर्वेश गंगवार, राजेश कुमार, डीसी गंगवार, अजय सक्सेना, बानासुर, नीतू, निर्मला, पुष्पाजंलि, अलका, जानकी देवी, नंदराम, शशि गुप्ता, शिखा, रामकुमार, सुनील आर्य आदि शामिल रहे।


11,959 कापियों का हुआ मूल्यांकन
इधर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य के तहत शनिवार को 5467 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उपनियंत्रक श्यामा कुमार ने बताया कि अब तक 93172 कापियां जांची जा चुकी हैं। उधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उपनियंत्रक बबिता रानी ने बताया कि केंद्र पर शाम तक करीब 6492 कापियों का मूल्यांकन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed