फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The spectacular sighting of tigers in PTR has increased the excitement of tourists.

Pilibhit News: पीटीआर में बाघों के अद्भुत दीदार ने बढ़ाया सैलानियों का रोमांच

Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The spectacular sighting of tigers in PTR has increased the excitement of tourists.
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की लगातार हो रही साइटिंग सैलानियों के लिए खास आकर्षण बन गई है। मौसम में बदलाव के साथ जंगल सफारी के दौरान बाघों के दीदार बढ़ गए हैं। इससे सैलानियोंं का रोमांच चरम पर है। एक बार में चार बाघ तक सैलानियों को देखने को मिले हैं।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व इन दिनों सैलानियों के लिए टाइगर साइटिंग का प्रमुख केंद्र बन गया है। पर्यटन सत्र के दौरान लगातार हो रही बाघों की मौजूदगी ने देश-विदेश के पर्यटकों को खासा आकर्षित किया है। रविवार को भी टाइगर रिजर्व में बाघों की साइटिंग का अनोखा नजारा देखने को मिला। सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को कई बार अलग-अलग स्थानों पर बाघों के दीदार हुए। इससे सैलानियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और कई लोग इस रोमांचक अनुभव को कैमरे में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह की सफारी में पर्यटकों को दो से तीन बार बाघ दिखाई दिए। शाम की सफारी भी बेहद सफल रही। कई पर्यटकों को एक ही सफारी में चार से पांच बाघ तक देखने को मिल रहे हैं। कई बार एक साथ दो और चार बाघ तक दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को भी सैलानियों की संख्या बेहतर रही। सैलानियों को बाघों के भी अद्भुत दीदार हुए। नहर किनारे मौजूद दो बाघ और सामने पानी के बीच गुजरते मगरमच्छ का दृश्य देख सैलानी रोमांचित हो गए। तस्वीर को कैमरे में भी कैद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed