फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Speaker of the Assembly sought the report of the Pollution Department regarding the coal depot

Pilibhit News: विस अध्यक्ष ने कोयला डिपो के संबंध में मांगी प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट

Sat, 03 Aug 2024 05:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
The Speaker of the Assembly sought the report of the Pollution Department regarding the coal depot
विधायक विवेक वर्मा ने विधानसभा में उठाया था मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। विधानसभा अध्यक्ष ने कोयला डिपो के संबंध में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

यहां के भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने दो दिन पूर्व विधानसभा में रेलवे के कोयला डिपो के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। उन्होंने कहा था कि बीसलपुर का कोयला डिपो बीचोबीच आबादी में हैं। डिपो से कोयला उड़कर बस्ती के घरों में जाता है। कोयला भोजन में मिल कर पेट में चला जाता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

बस्ती के लोग काफी समय से कोयला डिपो हटाने की मांग कर रहे हैं। बस्ती के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर रेलवे के विरोध में कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। विधायक ने कोयला डिपो अतिशीघ्र हटवाने की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदूषण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंंध में रिपोर्ट मांगी है, जिसकी पुष्टि विधायक विवेक वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed