फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The soldier befriended her by hiding his religion and raped her by promising to marry her

Pilibhit News: धर्म छिपाकर सिपाही ने की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sun, 04 Aug 2024 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The soldier befriended her by hiding his religion and raped her by promising to marry her
पीलीभीत। शहर की एक युवती ने गैर संप्रदाय के कांस्टेबल पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर कांस्टेबल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी वसूलने लगा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले वह पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उससे छेड़खानी की। इसी दौरान एक कांस्टेबल वहां पर पहुंचा और उसने उसे बचाया। इस घटनाक्रम के बाद से ही युवती की कांस्टेबल से मुलाकात शुरू हो गई।
विज्ञापन

कांस्टेबल ने अपना नाम राज बताकर युवती से शादी करने की बात कही। इस पर युवती भी उसके झांसे में आ गई। इसी दौरान कांस्टेबल उसे एक बार पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर भी ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर शीतल पेय पिला दिया। आरोप है कि बेहोशी के दौरान कांस्टेबल ने उससे दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने दो बार युवती का गर्भपात कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब कांस्टेबल की सच्चाई सामने आई तो युवती के होश उड़ गए। यह बात भी सामने आई कि उसकी पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं। कांस्टेबल युवती पर भी धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाने लगा। युवती ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि कांस्टेबल राज उर्फ चांद खा और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

000
सच्चाई सामने आने पर युवती को किया ब्लैकमेल
सच्चाई सामने आने के बाद कांस्टेबल ने युवती से बातचीत करना बंद कर दी। कांस्टेबल की पूर्व में हुईं दो शादियों के बारे में भी युवती को पता चला। यह बात भी सामने आई कि उसने एक पत्नी और बच्चे को छोड़ भी रखा है। जिसका मुकदमा भी चल रहा है। युवती का कहना है कि मुरादाबाद जीआरपी में स्थानांतरित होने के बाद आरोपी कांस्टेबल, दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसे धमकाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये मांगे। इसपर युवती ने किसी तरह एक लाख रुपये की व्यवस्था कर उसको दिए। जब कांस्टेबल ने 50 हजार रुपये और मांगे तो वह परेशान हो उठी और कार्रवाई के लिए एसपी से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed