फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The scorching sun caused trouble, the temperature rose by two degrees

Pilibhit News: तपती धूप ने किया परेशान, दो डिग्री बढ़ा पारा

Sat, 10 May 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun caused trouble, the temperature rose by two degrees
पीलीभीत। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। धूप की वजह से दोपहर के समय अधिकांश सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही आवागमन करते दिखे। बाइक सवारों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दोपहर तक सूर्य के चढ़ते पारे ने तापमान भी बढ़ा दिया। अधिक तापमान होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। लोग शरीर को कपड़े से ढककर ही घरों से बाहर निकले। इसके चलते सड़कें सूनीं नजर आई। बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही। गर्म हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए कोई पंखा और कूलर तो राहगीर नींबू पानी समेत अन्य तरल पदार्थ पीते रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 36.7 और न्यूनतम तापमान 25.3 दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 34.7 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed