फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The roads getting damaged are showing the officers the mirror of their negligence

Pilibhit News: अफसरों को उखड़ रहीं सड़कें दिखा रहीं लापरवाही का आईना

Wed, 30 Jul 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The roads getting damaged are showing the officers the mirror of their negligence
दो वर्षों में खस्ताहाल हुआ अमरिया क्षेत्र के अभयराजपुर जाने वाला मार्ग संवाद
पीलीभीत। जिला पंचायत के कार्यों में मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता पर आए दिन सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं, जांच की बात कहकर मामले टरका दिए जाते हैं। कुछ समय पूर्व घुंघचाई क्षेत्र में जिला पंचायत से बनी पुलिया ढह गई थी। बरखेड़ा क्षेत्र में गांव बहादुर हुक्मी जाने वाली सड़क एक वर्ष में ही उखड़ने लगी थी। दो वर्ष पूर्व गांवों में बिजली के खंभों पर लगवाई गईं अधिकांश स्ट्रीट लाइटें भी लगने के बाद से ही बंद हैं। अमरिया क्षेत्र में बनी सड़क भी दो वर्ष में बदहाल हो गई है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत
बरखेड़ा। वार्ड-24 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अकील अंसारी ने खुद ही जिला पंचायत के कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न गांवों के कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की जा चुकी हैं। दो वर्ष पूर्व गांवों में बिजली के खंभों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कुछ समय बाद से ही बंद हैं। बहादुरपुर हुक्मी जाने वाली सड़क उखड़ने लगी है। गांव रायपुर, विक्रमपुर, जियोरहा कल्यानपुर, सिमरिया ताराचंद, गाजीपुर मुगल, बहादुरपुर हुक्मी, पौटा कलां, पंडरी खमरिया, खमरिया पंडरी, पृथ्वीपुर, भोपतपुर, पौटा गोंटिया, पृथ्वीपुर में मौजूदा समय में दो-चार स्ट्रीट लाइट ही जल रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत को 20 से 25 लाइटें दी गई थीं। इसमें प्रत्येक लाइट छह हजार क भुगतान दिया गया था। प्रधानों का कहना है कि इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लाइट के नाम पर अधिक धनराशि निकाले जाने की बात भी सामने आई है। उधर, जिला पंचायत से बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग से ग्राम बहादुरपुर तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले 30 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। इसका कुछ हिस्सा बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगा था। पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे से बजाज चीनी मिल के पास से ग्राम बहादुरपुर हुक्मी तक करीब डेढ़ किलोमीटर बनी 30 लाख की लागत सड़क का भी कुछ हिस्सा उखड़ गया है। संवाद
विज्ञापन



दो माह में ही ढह गई थी जिला पंचायत की पुलिया
घुंघचाई। कसगंजा से भैंसासुर होकर नबीची जाने वाली सड़क पर जिला पंचायत की ओर से बनवाई गई पुलिया निर्माण के दो माह बाद ही ढह गई थी। दो जिलों (पीलीभीत-शाहजहांपुर) को जोड़ने वाली इस सड़क से 20 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन रहता है। जिला पंचायत की ओर से अप्रैल में कसगंजा-नबीची मार्ग पर भैंसापुर गांव के करीब सड़क पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। 18 जून को डंपर निकलते समय पुलिया ढह गई थी। डंपर काफी देर तक फंसा रहा। आवागमन ठप हो गया। बाद में जिला पंचायत की ओर से मरम्मत की खानापूरी कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक बारिश में पुलिया भी ढह सकती है। आवागमन बाधित होगा, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल पहले जिला पंचायत से बना मार्ग गड्ढों में तब्दील
अमरिया। ड्यूनी डैम-मझोला नहर मार्ग से जोड़ने वाली अभयराजपुर जाने वाली सड़क का दो वर्ष पूर्व जिला पंचायत ने नवीनीकरण कराया था। यह मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। गांव अभयराजपुर निवासी विजय पाल, मेवा राम, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि गांव से अमरिया-मझोला जाने वाले नहर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत दो वर्ष पहले जिला पंचायत ने कराई थी। इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए। सड़क खस्ताहाल हो गई है। गांव के बीच एवं आसपास सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग कर चुके हैं। संवाद

दो वर्षों में खस्ताहाल हुआ अमरिया क्षेत्र के अभयराजपुर जाने वाला मार्ग संवाद

दो वर्षों में खस्ताहाल हुआ अमरिया क्षेत्र के अभयराजपुर जाने वाला मार्ग संवाद

दो वर्षों में खस्ताहाल हुआ अमरिया क्षेत्र के अभयराजपुर जाने वाला मार्ग संवाद

दो वर्षों में खस्ताहाल हुआ अमरिया क्षेत्र के अभयराजपुर जाने वाला मार्ग संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed