फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road from Navagah intersection to Kachhari will be four lanes

नौगवां चौराहे से कचहरी तक की सड़क फोर लेन होगी

Tue, 04 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 04 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
The road from Navagah intersection to Kachhari will be four lanes
नौगवां चौराहे से कचहरी तक की सड़क फोर लेन होगी
शहर के मध्य से गुजरने वाले टनकपुर हाइवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए इसे चौड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने नौगवां चौराहे से कचहरी तक इस मार्ग को डिवाइडर युक्त फोरलान बनाने के लिए सर्वे शुरू कराया है। कई दशक पूर्व शहर का जेपी रोड मुख्य मार्ग होता था। बरेली की ओर से जाने वाले लोग इस मार्ग से होकर टनकपुर की ओर जाते थे। बाद में नौगवां चौराहे से बाईपास का निर्माण कराया गया। इसके बाद शहर में हुए विकास के चलते यह टनकपुर बाईपास शहर के मध्य में आ चुका है। इस पर वाहनों का भारी दबाव है। प्रारंभ में यह बाईपास भी काफी चौड़ा था लेकिन कई जगह कब्जे होने के चलते इसकी चौड़ाई कम हो गई है। हालांकि इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए नया बाईपास स्वीकृत हो चुका है लेकिन शहर के अंदर के इस मार्ग को भी चौड़ा करने की जरूरत अरसे से महसूस की जा रही है। इस पर डीएम के निर्देश पर अब पीडब्ल्यूडी ने कवायद शुरू की है। नौगवां चौराहे से प्रारंभ होकर डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, यशवंतरी चौराहा, नकटदाना चौराहा से कचहरी तक लगभग चार किमी लंबे मार्ग को डिवाइडरयुक्त बनाकर फोरलेन करने की योजना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने मार्ग का सर्वे शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

नौगवां से कचहरी तक के मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना है, लेकिन इससे पूर्व मार्ग का सर्वे कराकर इसके दोनों और खड़े पेड़, बिजली के पोल, यात्री शेड एवं अन्य भवन, पुलियों आदि की स्थिति का आंकलन तैयार किया जाएगा। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप रस्तोगी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed