फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The responsible people are waiting for the floods... work has not started even after 25 days

Pilibhit News: बाढ़ का इंतजार कर रहे जिम्मेदार... 25 दिन बीतने के बाद भी शुरू नहीं हुए कार्य

Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The responsible people are waiting for the floods... work has not started even after 25 days
पीलीभीत/ पूरनपुर। गांव राहुलनगर को शारदा नदी की तबाही से बचाने के लिए तीन करोड़ रुपये से होने वाल बाढ़-बचाव कार्य अब तक शुरू नहीं हो सके, जबकि इसका शुभारंभ पूरनपुर विधायक 25 दिन पहले कर चुके हैं। काम में लेटलतीफी से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब काम शुरू ही नहीं हो सका तो बाढ़ के समय तक पूरा कैसे होगा। चंदिया हजारा में कराए जा रहे बचाव कार्य भी सवाल उठने लगे हैं।
शारदा नदी हर साल पूरनपुर क्षेत्र में तबाही मचाती है। पिछले साल इस क्षेत्र को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से नदी का चेनेलाइजेशन कराया गया। इतनी ही लागत से गांव चंदिया हजारा के समीप डौला (तटबंध का रूप) बनाया गया। मगर पहली बाढ़ में ही डौला कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया। चंदिया हजारा के समीप तक बने डौला को ग्रामीण गांव राहुलनगर के समीप तक बनाने की मांग कर रहे थे। इस पर गांव चंदिया हजारा के जिस स्थान तक पिछले साल बचाव कार्य हुआ था। उसके आगे और गांव राहुलनगर के समीप बचाव कार्य कराने के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। विधायक बाबूराम पासवान ने 29 मार्च को दोनों स्थानों पर बचाव कार्य का शुभारंभ कराया था।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी, भरा पचपेड़ा में भी काम शुरू नहीं ःऔद्योगिक एरिया भरा पचपेड़ा को देवहा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए 14 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से बचाव कार्य कराया जाना है। विभाग ने यूपीसीडा से सहमति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया तो पूरी कर ली, लेकिन काम यहां भी अब तक शुरू नहीं हो सका है। काम अटकने की वजह धनराशि जारी न होना बताया जा रहा है। जुलाई 2024 में आई बाढ़ से औद्योगिक एरिया को भी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में प्रदर्शन, काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी: पूरनपुर। राहुलनगर मजदूर बस्ती में बाढ़-कटान बचाव का कार्य शुरू न होने पर भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड देवाशीष राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed