{"_id":"6499e13eaa4814e3ad03f0b4","slug":"the-relatives-caught-the-girl-who-went-with-her-lover-on-the-way-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-203-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रेमी संग गई युवती को परिजनों ने रास्ते में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रेमी संग गई युवती को परिजनों ने रास्ते में पकड़ा
Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रेमी के साथ गई युवती को उसके परिजनों ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पकड़ लिया। प्रेमी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोस के गांव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों सोमवार को घर से निकल गए। परिजन ने युवती की तलाश शुरू की तो दोनों गांव से कुछ दूरी पर कलीनगर रोड पर मिल गए। युवती के परिजनों को देखकर युवक भाग गया। उसने कोतवाली पहुंचकर युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई।
हलका दरोगा रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने युवती ने परिजन के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। युवती के न मानने पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। परिजन की ओर से मिली तहरीर पर युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।