{"_id":"64b42ed865311d88520c5197","slug":"the-relationship-was-broken-when-the-demand-for-dowry-was-not-met-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-1219-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता
Sun, 16 Jul 2023 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। बाद में दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती के बाबा की ओर से लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव महाराजगंज निवासी वीरू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव नवाजपुर ताल्लुके चांदपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसकी पौत्री ज्योति की शादी गांव महाराजगंज निवासी वीरू से 2021 में तय हुई थी। रोक आदि की रस्म होने के बाद शादी जून 2023 में होना तय हुआ। आरोप है कि शादी से पहले दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
मांग पूरी करने में असमर्थता व्यक्त करने पर वीरू के माता-पिता ने तय रिश्ता तोड़ दिया। गांव निवासी संजय की पुत्री से शादी का रिश्ता तय कर लिया। शादी तुड़वाने में संजय का भी हाथ रहा। शादी से पहले रस्मों में दी गई रकम भी हड़प ली गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रामचंद्र की ओर से गांव महाराजगंज निवासी वीरू, उसके पिता तोताराम, मां ऊषा देवी, गांव नवाजपुर ताल्लुके चांदपुर निवासी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।