फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Applications for teacher recruitment under Abhyudaya Yojana can be made till October 12.

Pilibhit News: अभ्युदय योजना में शिक्षक भर्ती को 12 अक्तूबर तक आवेदन

Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Applications for teacher recruitment under Abhyudaya Yojana can be made till October 12.
पीलीभीत। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निशुल्क प्रशिक्षण हेतु शिक्षकों की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्तूबर 2026 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय, विकास भवन पीलीभीत के कमरा नंबर 23 में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह कोचिंग यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनईईटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए होगी। शिक्षकों का चयन साक्षात्कार या ट्रायल लेक्चर से होगा। प्रति 90 मिनट के व्याख्यान के लिए 2000 रुपये का मानदेय मिलेगा, प्रतिमाह अधिकतम 30 व्याख्यान अनुमन्य होंगे। यूपीएससी/यूपीपीएससी के लिए विश्वविद्यालय/राजकीय डिग्री कॉलेज शिक्षक या आईएएस (मुख्य) परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी पात्र हैं। एनईईटी के लिए एम.एससी या एमबीबीएस डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु स्नातक डिग्री व दो वर्ष का शिक्षण अनुभव आवश्यक है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित यादव ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed