फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The recommendation of the termination of three job seekers

तीन रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने आधा दर्जन गांव का दौरा कर स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया साथ मनरेगा में खोदे जा रहे तालाबों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर उन्होंने चार पंचायत सफाई कर्मिंयों के निलंबन और तीन रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की। बीडीओ सुभाष नेमा ने बृहस्पतिवार को ग्राम निसावां निसैयां, बांसखेड़ा, बगनेरा-बगनेरी और फुलैया में दौरा किया। इन गांवों में परिषद विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ सफाई का जायजा लिया। स्कूल व गांव में गंदगी मिलने पर लोगों ने बताया कि बांसखेड़ा के पंचायत सफाई कर्मचारी राजवीर व भूपराम, फुलैया के ब्रजेश कुमार और बगनेरा बगनेरी के महेश कुमार कभी कभार ही गांव आते हैं। इस पर उन्होंने चारों सफाई कर्मियों के निलंबन के लिए डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजने के निर्देश एडीओ को दिए। इसके अलावा बांसखेड़ा के ग्रामीणों ने रोजगार सेवक सुरेश कुमार पर शराब पीकर घूमने और कोई काम न कराने की शिकायत की। वहीं निसावां निसैयां के रोजगार सेवक आरिफ को सूचना के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। फुलैया की रोजगार सेवक विमला देवी की तीन साल पूर्व शादी हो चुकी है। इस पर उन्होंनेे तीन रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed