{"_id":"66638dcae4053456670d6614","slug":"the-problem-of-storing-medicines-due-to-high-temperature-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117523-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तापमान अधिक होने से दवाओं को रखने का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तापमान अधिक होने से दवाओं को रखने का संकट
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी में दवाओं को रखने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ को पत्र लिखा है।
इस वर्ष जिले का तापमान काफी ज्यादा रहा है। रोजाना ही यह 40 डिग्री या उसके आसपास रहा है । इसके चलते विभाग के कर्मचारियों को 25 डिग्री सेल्सियस पर रखी जाने वाली दवाएं जैसे डाइक्लोफिनेक जेल, पोविडोन-आयोडीन ऑइंटमेंट, क्लोट्रीमाजोल, परमेथ्रिन जेल, प्रोवायोटिकस कैप्सूल, फोलिक एसिड टेबलेट, विटामिन-ए कैप्सूल आदि को रखने में समस्या आ रही है।
कई दवाओं के खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने इस संबंध में सीएमओ आलोक कुमार को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि कुछ दवाओं को रखने के लिए मेडिकल कॉलेज में बने कक्ष का तापमान उनके अनुकूल नहीं है।
दवाओं को तापमान के अनुकूल रखने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। इससे दवाओं को सही ढंग से रखा जा सके। सीएमओ आलोक कुमार ने बताया कि इसको लेकर जल्द ही सुधारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।