{"_id":"675723e3864d12c9ba0a5411","slug":"the-pipeline-got-broken-while-digging-a-pit-water-has-been-flowing-on-the-road-for-four-days-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126978-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गड्ढा खोदने में टूटी पाइप लाइन, चार दिन से सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गड्ढा खोदने में टूटी पाइप लाइन, चार दिन से सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे के फुटपाथ पर पर पीलीभीत गन्ना समिति के सामने गड्ढा खोदे जाने से टूटी पाइपलाइन से ब
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे के फुटपाथ पर गड्ढा खोदने में टूटी पाइप लाइन को नगर पालिका अब तक सही नहीं करा सकी है। ऐसे में चार दिनों से पानी सड़क पर बह रहा है तो खोदा गया गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। बावजूद इसके पालिका और एनएचएआई के जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
पीलीभीत-टनकपुर के फुटपाथ पर छतरी चौराहे से जिला अस्पताल मोड़ तक मनमाने तरीके से पाइप डालने के लिए गड्ढे खाेदे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसकी अनुमति भी नहीं है, मगर एनएचएआई के अफसर बेखबर हैं। जांच और कार्रवाई तो दूर गड्ढे खोदने वालों से पूछा भी नहीं जा रहा है।
हाईवे के फुटपाथ पर गड्ढा खोदे जाने से पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति कार्यालय के सामने नगर पालिका की पानी की आपूर्ति के लिए डाली गई पाइपलाइन टूट गई थी। नगर पालिका ने पाइप लाइन दुरुस्त करने का कार्य तो शुरू करा दिया, लेकिन चार दिन बाद भी पाइप लाइन सही नहीं हो सकी है। आपूर्ति शुरू होते ही पानी सड़क पर बहने लगता है।
विज्ञापन
--
एचडीएफसी बैंक और गोहनिया चौराहे के समीप भी लीकेज
नगरपालिका की ओर से नाला निर्माण कराए जाने के दौरान एचडीएफसी बैंक के समीप भी पाइप लाइन टूट गई। यहां भी पानी सड़क पर बह रहा है। गोहनिया चुंगी के पास भी पाइपलाइन में लीकेज है। सोमवार की सुबह इस स्थान पर भी पानी बहता दिखा।
--
विद्युत निगम को नगर पालिका ने भेजा पत्रनगर पालिका के जलकल प्रभारी तारिक हसन ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए नई लाइन डाली जा रही है। इसी से पालिका की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत निगम को पत्र भेजा गया है। मीना बाजार की आपूर्ति सही हो गई है। अन्य मोहल्लों की जानकारी भी करा रहे हैं।