फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The picture of encroachment on No Man's Land is not clear, the team will conduct a survey on 17th

Pilibhit News: नोमेंस लैंड पर साफ नहीं हुई अतिक्रमण की तस्वीर, 17 को सर्वे करेगी टीम

Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The picture of encroachment on No Man's Land is not clear, the team will conduct a survey on 17th
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में आने वाली नोमेंस लैंड की जमीन पर कई जगह कब्जा कर खेती की जा रही है। हालांकि, अभी अतिक्रमण की स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है। इसके सर्वे के लिए तहसील प्रशासन ने 17 फरवरी की तारीख तय की है। इस दिन सर्वेयर की मौजूदगी में संयुक्त टीमें पैमाइश कर अतिक्रमण को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

जनपद में कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में नेपाल की सीमा लगती है। सीमा पिलर संख्या-17 से कलीनगर तहसील की सीमा शुरू होती है। दोनों देशों की सीमा क्षेत्र में नोमेंस लैंड का दायरा भी पड़ता है। पूर्व में अतिक्रमणकारियों ने खेती की आड़ में नोमेंस लैंड क्षेत्र की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। इससे कई जगह स्थिति अधिक खराब हो गई। पूर्व मेें डीएम के निर्देश पर नोमेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। ऐसे में तहसील प्रशासन ने सर्वेयर की मौजूदगी में सर्वे आदि का कार्य करने की तिथि निर्धारित की है। 17 फरवरी को टीम सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचकर अतिक्रमण को चिह्नित करेगी। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि नोमेंस लैंड के अतिक्रमण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। 17 फरवरी को टीम सर्वे कार्य के लिए जाएगी।
विज्ञापन


शारदा नदी और वन भूमि का दायरा शामिल
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के पार वन भूमि का दायरा अधिक है। राजस्व विभाग की जमीन भी है। वहीं पूर्व में कटान के चलते नदी का स्वरूप भी बदलता गया। ऐसे में धरातल में जमीन की स्थिति भी बदल गई जबकि कागजों में अलग स्थिति है। ऐसे में जमीन को चिह्नित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed