{"_id":"67b77455d3c17c9d390b7546","slug":"the-person-who-cheated-in-the-name-of-sp-was-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131150-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसपी के नाम पर ठगी करने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसपी के नाम पर ठगी करने वाले को भेजा जेल
Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी के नाम पर ठगी करने के आरोपी विवेक श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव कनपरी निवासी रमेश राजपूत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक मामले में समझौता कराने के नाम पर बीसलपुर में रोडवेज बस स्टैंड के निकट रहने वाले विवेक श्रीवास्तव ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने यह बताया कि उसकी एसपी से पहचान है। बातों में आकर उसने रुपये दे दिए।
रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने धमकाया। पीड़ित ने मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी विवेक श्रीवास्तव को बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदूवादी संगठन से जुड़ा बताकर झाड़ता था रौब आरोपी खुद को हिंदूवादी संगठन का बड़ा नेता बताता था। इसके चलते वह अधिकारियों पर भी अपना रौब झाड़ता था। गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने सिफारिश के लिए अधिकारियों के नंबर पर फोन भी किए। बताया जाता है कि आरोपी पुवायां क्षेत्र का रहने वाला है। संवाद