{"_id":"64aee959ad97f8e92805ddc9","slug":"the-people-of-the-city-were-troubled-by-the-power-cut-for-hours-amid-the-humidity-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1013-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उमस के बीच घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उमस के बीच घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे शहर के लोग
Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में जमकर बिजली कटौती हो रही है। पॉश इलाके भी इससे अछूते नहीं है। बिजली अन्य जगह की तरह घंटों प्रभावित रहती है। उमस में जबरदस्त कटौती से लोगों का हाल बेहाल है।
शहर में बुधवार को भी बिजली की जमकर कटौती हुई। विभाग के हिसाब से शहर में 24 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन हकीकत में 15-16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे शहरवासी दिन भर परेशान हो रहे हैं। शहर में अशोक कॉलोनी, एकतानगर, नई बस्ती, निरंजन कुंज, आवास विकास, राजीव कॉलोनी, बल्लभनगर, फीलखाना, छोटा खुदागंज, पंजाबियान समेत शहर के कई मोहल्लों में करीब छह से आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा कई मोहल्लों में फाल्ट हो जाने की वजह से भी वहां पर कई घंटों तक बिजली प्रभावित होती रही।