फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pace of registration on Samarth portal is slow, 125 applications were received for BA degree

Pilibhit News: समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की गति धीमी, उपाधि में बीए में आए 125 आवेदन

Fri, 06 Jun 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The pace of registration on Samarth portal is slow, 125 applications were received for BA degree
पीलीभीत। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की गति धीमी होने से शहर के उपाधि महाविद्यालय में बीए में अब तक सिर्फ 125 आवेदन ही प्राप्त हुए। आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए करीब 15 दिन बीत चुके हैं। पंजीकरण में समस्या आने पर छात्र महाविद्यालय पहुंचकर जानकारी भी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


स्नातक कक्षाओं (बीए, बीएससी, बीकॉम) में इस बार समर्थ पोर्टल से प्रवेश लिए जा रहे हैं। छात्रों को पहले समर्थ पोर्टल पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराना हाता है। बाद में महाविद्यालय का विकल्प भरना होता है। विवरण भरने के बाद आवेदन पत्र की प्रति महाविद्यालय में जमा करनी होती है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की अधिक जानकारी न होने की वजह से छात्रों के आवेदन में गलतियां हो जा रही है। सुधार के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके चलते पंजीकरण की गति काफी धीमी है। यही वजह है कि शहर के उपाधि महाविद्यालय में बीए में अब तक सिर्फ 125 आवेदन आए हैं। बीएससी और बीकॉम में 50-50 आवेदन जमा हुए। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि पंजीकरण की गति धीमी होने से आवेदन कम आए हैं। पंजीकरण के बारे में जानकारी करने रोजाना छात्र महाविद्यालय आ रहे हैं। छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed