फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of malaria patients in Bilsanda crossed 200

Pilibhit News: बिलसंडा में मलेरिया के मरीजों की संख्या हुई 200 के पार

Mon, 29 Jul 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The number of malaria patients in Bilsanda crossed 200
पीलीभीत। बारिश शुरू होते ही जिले में हेपेटाइटिस ए और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले में मलेरिया से पीड़ितों की संख्या 250 तक पहुंच गई है, इसमें 220 से अधिक मरीज बिलसंडा क्षेत्र के ही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के दवा के छिड़काव और जांचें कराए जाने के दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व हुई लगातार तीन दिन की बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। खाली प्लाॅटों, सड़कों के किनारे और खेतों में भी पानी भरा रहा। इसके बाद शारदा और देवहा नदी के उफनाने से पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर में बाढ़ की स्थिति बन गई। जिसकी वजह से बाढ़ का पानी आबादी में भी घुस गया।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी कई दिनों तक नहीं निकला। लंबे समय तक जलभराव की स्थिति रहने और दवाओं का छिड़काव सही ढंग से नहीं होने की वजह से जल जनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई और मच्छर पनपने लगे। अब इसका असर देखने को मिल रहा है। जिले में 250 और सिर्फ बिलसंडा ब्लॉक में ही 220 से अधिक मलेरिया के मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चंदिया हजारा में अब तक 19 मरीज मलेरिया से पीड़ित पाए गए हैं। हिपेटाइटिस ए के मरीजों की संख्या करीब 21 पहुंच गई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और क्षेत्र पंचायतों की ओर से खानापूर्ति के लिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।



--
बिलसंडा में मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। इसका कारण है कि यहां के लोग अन्य जिलों में काम करने जाते हैं। वहां से बीमार होने पर लौट आते हैं और जब जांच की जाती है तो पता चलता है कि मलेरिया है। विभाग की ओर से नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जागरूक भी किया जा रहा है।
-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed