फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The mystery of the student's death could not be solved

Pilibhit News: नहीं सुलझ सकी छात्रा के मौत की गुत्थी

Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the student's death could not be solved
पीलीभीत। शहर के गौहनिया चौराहा स्थित तालाब में छात्रा का शव उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी श्रीकृष्ण की 19 वर्षीय पुत्री पूनम देवी 11 अप्रैल को लापता हाे गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सके थे। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी के मदद से छात्रा को गौहनिया चौराहा स्थित तालाब की तरफ जाते देखा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम छात्रा के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। अब पुलिस अन्य बिंदुओं पर इसकी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
परिजनों को मोबाइल फोन पर एक युवक द्वारा लगातार धमकियां दी जा रहीं थी। पुलिस की जांच में महज वह एक नार्मल कॉल ही नजर आ रही है। जबकि काल करने वाला युवक छात्रा की हर जानकारी परिजनों से साझा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed