फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The mobile team raided the university exam centers

विवि के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा

Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
The mobile team raided the university exam centers
विवि के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा
सोमवार को उपाधि महाविद्यालय समेत जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से विवि की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की, लेकिन कोई नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। शहर के उपाधि महाविद्यालय, राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को तीनों पालियों में परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय से आई फ्लाइंग स्क्वायड टीम में शामिल डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एके सिंह व डॉ. सत्यप्रकाश ने उपाधि महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में छापा मारा। टीम सदस्यों ने कई परीक्षा कक्षों का जायजा लिया, लेकिन कोई नकलची हत्थे नहीं लग सका। इधर, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि सोमवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई है। पहली पाली में 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। दूसरी पाली में 638 ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी पाली में 65 व 78 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में 135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। पूरनपुर व बीसलपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed