फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The MLA praised the increase in the budget of the Irrigation Department in the House.

Pilibhit News: विधायक ने सदन में सिंचाई विभाग का बजट बढ़ाने पर की प्रशंसा

Fri, 20 Feb 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The MLA praised the increase in the budget of the Irrigation Department in the House.
कहा-परियोजनाओं के पूर्ण होने से 4.49 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता स्थापित होगी
विज्ञापन

पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बजट में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजना पर 24,915 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने पर प्रशंसा की। बताया कि उन्होंने अपने संबोधन में बजट में सिंचाई विभाग के लिए धनराशि आवंटन को सरकार का सराहनीय कदम बताया। कहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के लिए गत वर्ष की तुलना में बजट 30 प्रतिशत अधिक है। इससे मध्यगंगा स्टेज-2 परियोजना, कनहर सिंचाई परियोजना, केन बेतवा लिंक परियोजना, भौरट बांध परियोजना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्य प्रगति में है।

परियोजनाओं के पूर्ण होने से 4.49 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता स्थापित होगी। 2100 नवीन राजकीय नलकूपों के निर्माण और डार्कजोन में स्थित 569 असफल राजकीय नलकूपों के फिर से निर्माण कार्य वर्ष 2025-2026 में पूरा होगा। इससे करीब 1.62 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता की स्थापना होगी। उन्होंने बजट के समर्थन में बोलते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed