फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The MLA left for Delhi to meet the Railway Minister to run regular trains

Pilibhit News: नियमित ट्रेनें चलवाने के लिए रेलमंत्री से मिलने दिल्ली रवाना हुए विधायक

Thu, 29 Aug 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The MLA left for Delhi to meet the Railway Minister to run regular trains
पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें चलवाने, माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक बाबूराम पासवान को सौंपा। विधायक ज्ञापन को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को वे दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने के बाद उनके साथ रेलमंत्री से मिलकर ट्रेनें चलवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि रेलवे अमान परिवर्तन का काम छह साल में पूरा कर पाया। सवा छह साल बाद भी मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें अब तक शुरू नहीं हुईं। इससे सभी तबकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवागमन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

मार्ग पर अमान परिवर्तन से पहले लखनऊ, बरेली, मथुरा, आगरा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि के लिए ट्रेनें चलती थीं। मगर अमान परिवर्तन के बाद जिला मुख्यालय तक नियमित ट्रेन नहीं चल रही हैं। ज्ञापन में लखनऊ, बरेली, सीतापुर को एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनें चलवाने, नगर की माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनवाने, माल लोडिंग को लोडिंग शैड स्थापित कराने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, सचिन गुप्ता आदि ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed