फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The minimum temperature is continuously falling, some relief came from the sunshine

Pilibhit News: लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान, धूप खिलने से मिली कुछ राहत

Fri, 22 Nov 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature is continuously falling, some relief came from the sunshine
पीलीभीत में बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में ​खिली रही धूप।संवाद
पीलीभीत। मौसम में सुबह और शाम को ठंडक बढ़ी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, तो धूप से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जनपद में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुरुआत में तीन दिन तक कोहरे का अधिक असर देखा गया। दो दिन पूर्व से कोहरे की समस्या तो कम हुई लेकिन ठंड बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है।

बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed