{"_id":"586275444f1c1b8640eec787","slug":"the-meeting-discussed-preparations-for-the-election-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की बैठक में की चुनाव तैयारियों की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की बैठक में की चुनाव तैयारियों की चर्चा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त प्रिमांशू ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर खुशी व्यक्त कर उन्होंने स्टाफ की पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने बैठक की विकास कार्यों व चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।मंडलायुक्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार दोपहर पीलीभीत पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर गारद ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने डीएम मासूम अली सरवर, एडीएम अजयकांत सैनी के साथ कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। अभिलेखागार का कंप्यूटर खराब होने पर उन्होंने ठीक कराने एवं अभिलेखागार में एग्जास्ट लगवाने के निर्देश दिए। कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव बेहतर होने, साफ सफाई ठीक होने पर उन्होंने स्टाफ की पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने पहले डीएम कक्ष में राजस्व अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा। दोपहर बाद गांधी सभागार में डीआईजी आशुतोष कुमार की मौजूदगी में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जानी चाहिए ताकि छोटी छोटी बातों का भी संज्ञान लिया जा सके। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी की जरूरत उन्होंने बताई। इस दौरान एसपी सभाराज, एसडीएम सदर जेपी चौहान, एसडीएम अमरिया पुष्पा देवरदयाल, बीपी सिंह, सीओ अनुराग दर्शन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन