{"_id":"6b087cb87108bcceaa04e3fd","slug":"the-mee-team-commended-the-management-and-biodiversity-of-ptr-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-174240-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एमईई टीम ने पीटीआर के प्रबंधन और जैव विविधता को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एमईई टीम ने पीटीआर के प्रबंधन और जैव विविधता को सराहा
Fri, 27 Nov 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर के तीन दिवसीय निरीक्षण के बाद मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवेल्यूएशन (एमईई) की टीम बृहस्पतिवार को जंगल सफारी कर दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हो गई। टीम अब देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) में निरीक्षण के दौरान जुटाए गए तथ्यों का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को सौंपी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चल रहे बाघ मित्र प्रोजेक्ट की सराहना की। साथ ही इको विकास समितियों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। टीम ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन और संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें बेहतर प्रबंधन और संसाधनों के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।
केरल के सेवानिवृत्त वनाधिकारी एके भारद्वाज के नेतृत्व में बेंगलुरु के संजय गुबी और मध्य प्रदेश के हिम्मत सिंह नेगी ने तीन दिनों तक टाइगर रिजर्व की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता और प्रबंधन की स्थिति भी देखी। इसके अलावा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और पर्यटन के जरिये ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान टीम ने एपीसीसीएफ पीपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह, डीएफओ सोशल फॉरेस्ट भरत कुमार डीके, तराई आर्क लैंडस्केप के समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता और विश्व प्रकृति निधि के नरेश कुमार से भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि टीम रवाना हो गई। रिपोर्ट से देश के अन्य टाइगर रिजर्व के मुकाबले पीटीआर की स्थिति और ग्रेडिंग भी सामने आएगी।