फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The measurement of Sudkua lake started due to the fear of occupation

Pilibhit News: दो माह में टूटने लगी 60 लाख की सड़क

Wed, 29 May 2024 03:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
The measurement of Sudkua lake started due to the fear of occupation
अमरिया में धंसी सड़क । संवाद
अमरिया। दो माह पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से कस्बे के बीच से बनाई गई लगभग एक किलोमीटर आरसीसी सड़क खुद-ब-खुद फटकर उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। इस वजह से सड़क दो माह में ही खराब होने लगी है।
विज्ञापन

बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे से कस्बे के बीच से होकर बहेड़ी जाने वाले संपर्क मार्ग पर दो माह पूर्व कस्बे के बीच से लगभग एक किलोमीटर आरसीसी सड़क करीब साठ लाख रुपयों की लागत से बनवाई गई थी। यह सड़क ग्राम मुंडलिया इलाही बख्श, चठीया न्याज अहमद, तुमड़िया, मुगलाखेड़ा, चठीया भैंसहा, सिरसा, गूलर बोझ, गोपाल नगर आदि गांवोंं को जोड़ती है।
विज्ञापन

अब यह सड़क तेज धूप में खुद-ब-खुद फटकर उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा इस सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। यही नहीं सड़क का निर्माण कराने के बाद कुछ जगह सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन नाले की गहराई अधिक होने से पानी सड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सड़क की चौड़ाई कम होने से आमने-सामने वाहन को बचाने में एक वाहन का पहिया सड़क से नीचे जाने पर दोबारा सड़क पर चढ़ाना मुश्किल हो जाता है। सड़क ऊंची-नीची होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
000
फोटो 17-
ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण ठीक ढंग से नहीं हो सका है। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस कारण सड़क दो माह में ही टूटना शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
- जमाल अहमद खान
000
फोटो 19-
ग्रामीणों ने गहरी नाली बनाने का विरोध किया था लेकिन ठेकेदार ने ग्रामीणों को भरोसे में लेकर नाले का निर्माण कर दिया। अब पानी नाले में ही जमा होकर सड़ रहा है नाले के ऊपर स्लैब भी नहीं डाले गए हैं। पानी के सड़ने से आसपास घरों में बीमारी फैल सकती है।
- राशिद अली
000
फोटो 18-
दोनों ओर मिट्टी डालकर सड़क को लेवल करना चाहिए। क्योंकि कुछ स्थानों पर सड़क से कार का पहिया नीचे उतारने पर दोबारा चढ़ाना मुश्किल हो जाता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

- सचिन गुप्ता
000
फोटो 20-
सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। यही वजह है कि सड़क का निर्माण हुए अभी दो महीने बीते हैं और वह फटकर टूटना शुरू हो गई है।
- अब्दुल माजिद
........
सड़क लोनिवि ने नहीं बनवाई है। किसी और विभाग की होगी। अगर ऐसा है तो एक बार दिखा लिया जाएगा।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

अमरिया में धंसी सड़क । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed